हनुमानगढ़ जंक्शन के बस स्टैंड के अंदर कबाड़ के एक गोदाम में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जंक्शन के बस स्टैंड के अंदर बुधवार रात्रि करीब 8:00 बजे एक कबाड़ की दुकान में आग की लपेटे दिखने पर आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना जंक्शन पुलिस व फायर ब्रिगेड और कबाड़ गोदाम संचालक को दी।