श्योपुर: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया गया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
श्योपुर। मध्यप्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर बुधवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट श्योपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में आयोजित हुआ।