प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 6 और 7 दिसंबर को SKS स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसको लेकर शुक्रवार को 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड के 100 से अधिक स्कूलों के 1000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।