आज दिनांक 20 नवंबर को शाम 5:00 बजे पेटलावद स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि पेटलावद सिविल अस्पताल में आज मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एम.एल चोपड़ा के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इस दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए