Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
sanjeet9572266410
No video available
11
नहीं थी पीठ पर एक भी गोली, छ्लनी केवल छाती थी। जिसके लिए मिट गये वो हिन्दुस्तान धरा की ही माटी थी। वीर थे रणधीर थे,वे यदुवंशी धारा के नीर थे। कैसे पीछे हटते वो तो “वीर अहिर" थे। रेजांगला मे शहीद उन 120 यादव वीर सपूतो को श्रद्धांजलि
8.2k views |
Madanpur, Aurangabad
| Nov 18, 2022
MORE NEWS
गोह की 3 बेटियों ने NEET में लहराया परचम, AIR 944 से 15,232 तक रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान मैट्रिक की स्टेट टॉपर से अब NEET में शानदार सफलता: तृप्ति, प्रज्ञा और सुरभि की मेहनत रंग लाई औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड की तीन छात्राओं ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तीनों ने बेहतरीन ऑल इंडिया रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने के सपने को एक कदम और करीब कर लिया है। सफल छात्राओं में हरीगांव निवासी राजीव कुमार विद्यार्थी की पुत्री तृप्ति राज ने AIR 944, बाजार बर्मा गांव निवासी मिथलेश यादव की पुत्री प्रज्ञा कुमारीने AIR 10,809 और अस्शेयास गांव निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री सुरभि कुमारी ने AIR 15,232 रैंक हासिल की है। खास बात ये है कि तीनों ने दसवीं तक की पढ़ाई गोह स्थित केबीएम क्लासेस से की थी और तीनों मैट्रिक में स्टेट टॉपर में शामिल भी रह चुकी हैं। इसके बाद तृप्ति राज और सुरभि कुमारी ने पटना जाकर कोचिंग के साथ तैयारी की, जबकि प्रज्ञा कुमारी ने घर पर रहकर स्वाध्याय और ऑनलाइन माध्यम से सफलता हासिल की। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। #NEET2026 #NEETResult #Goh #AurangabadNews #AIR944 #BiharGirls #WomenInMedicine #KBMClasses #BiharSuccess #SuccessStory
Madanpur, Aurangabad | Jul 18, 2026
कामा बीघा पुल के पास सड़क हादसा,दूध लेने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर। 2 की मौत, 1 गया रेफर। औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नगर थाना क्षेत्र के कामा बीघा पुल के समीप शुक्रवार को रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शाहपुर अखाड़ा के समीप रहने वाले तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान कामा बीघा पुल के पास किसी *अज्ञात ट्रक* ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने पड़रिया गांव निवासी रामजनम यादव के पुत्र अभय कुमार तथा शाहपुर अखाड़ा निवासी लकी कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। #AurangabadNews #NH19Accident #RoadSafety #RoadAccident #BiharNews #TruckAccident #SadNews #BreakingNews #MagadhMedical #SadarHospital #UmangeshwariNews
Madanpur, Aurangabad | Jul 18, 2026
आमस के आयुष ने दूसरी बार में NEET में मारी बाजी, 620 अंक के साथ 5176वीं रैंक गयाजी जिले के आमस प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के ढिबरा गांव के लाल आयुष प्रकाश लकी ने NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी करने वाले आयुष ने दूसरी बार में ही सफलता का परचम लहराया। NTA द्वारा जारी परिणाम के अनुसार आयुष ने 720 में से 620 अंक प्राप्त कर 99.74 प्रतिशताइल स्कोर किया। अखिल भारतीय रैंक 5176 और OBC-NCL वर्ग रैंक 2129 रही। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो आयुष ने भौतिकी में 99.90 प्रतिशताइल, रसायन में 98.77 प्रतिशताइल और जीव विज्ञान में 96.60 प्रतिशताइल हासिल किया। आयुष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गया के ज्ञान भारती वर्ल्ड क्लास स्कूल से मैट्रिक और नेशनल हेरिटेज पब्लिक स्कूल, गया से इंटरमीडिएट की है। आयुष के पिता सुनील कुमार मेहता गया के डुमरिया में SBI की CSP शाखा चलाते हैं। माता कुमारी संगीता प्रसाद फकीरा मध्य विद्यालय खरखुरा, गया में शिक्षिका हैं। माता-पिता दोनों शिक्षा और सेवा से जुड़े होने के कारण आयुष को बचपन से ही पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला। बेटे की सफलता से पूरे परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी की लहर है। आयुष की सफलता पर प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, सांसद प्रतिनिधि शैलेश मिश्रा, पंचायत के मुखिया अनुराग रंजन उर्फ डब्लू पासवान, सरपंच कौलेशर राम, उपमुखिया ब्रजेश कुमार, पूर्व मुखिया बीरेन्द्र यादव,पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र यादव,समाजसेवी संजय चौधरी, रौशन कुमार गुप्ता, राजेश प्रकाश, शमसेर सिंह, सहेन्द्र शर्मा डॉक्टर जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आयुष ने कहा, कोटा में की गई मेहनत और माता-पिता के सहयोग से यह मुकाम मिला है। आगे डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना मेरा सपना है। `#NEET2026 #NEETResult #GayaNews #Amas #BiharTopper #KotaCoaching #MedicalStudent #BiharNews #SuccessStory #UmangeshwariNews
Madanpur, Aurangabad | Jul 18, 2026
सम्राट चौधरी के साथ वायरल तस्वीर पर बोले सांसद अभय कुशवाहा - क्षेत्र के विकास के लिए हजार बार मिलेंगे बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के साथ वायरल हुई तस्वीर को लेकर बिहार की राजनीति में मचे भूचाल के बीच औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने आज प्रेस वार्ता कर अपनी चुप्पी तोड़ी। सांसद ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी जो क्षेत्र के विकास को लेकर हुई थी। उन्होंने बताया कि "जिस मुलाकात की तस्वीर वायरल हो रही है, उस समय मैंने अपने क्षेत्र की कई योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय से समय मांगा था। उन्होंने तुरंत समय दिया और हमने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।" अभय कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि "मैं एक सांसद हूं। क्षेत्र का विकास करना मेरा दायित्व है। इसके लिए मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से भी मिलना पड़े तो हम एक बार नहीं हजारों बार मिलेंगे।"
Madanpur, Aurangabad | Jul 17, 2026
मदनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन
Madanpur, Aurangabad | Jul 17, 2026