टेहटा थाना क्षेत्र के बगवार और नज़रूबिघा गाँव मे हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष से मोहम्मद दानिश एवं अनस मोजिब को गिरफ्तार किया गया,वही दूसरे पक्ष से दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।