आरा: चांदी के कोसीहान गांव के समीप बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा, ज़ख्मी व्यक्ति को आरा से पटना किया गया रेफर
Arrah, Bhojpur | Mar 5, 2024 जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव के समीप मंगलवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत