आरा: कोईलवर सिक्स लेन पुल पर पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, हादसे में बेटे की मौत व मां हुई जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 4, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर सिक्स लेन पुल पर सोमवार के शाम पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।