मुलाना: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीसी ने मुलाना में बने बूथों का किया दौरा
Mulana, Ambala | Mar 28, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुलाना में बने विभिन्न बूथों का डीसी ने दौरा किया। इस दौरान एसडीएम बराड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। डीसी ने बूथों के बारे में पूरी जानकारी ली और बारीकी से निरीक्षण भी किया। उन्होंने मुलाना के ब्वॉयज स्कूल, गर्ल्स स्कूल व आर्य स्कूल में बने बूथों का निरीक्षण किया।