बहराइच: पहलाद गांव में पोते को गोद में लेकर घुमा रहे बाबा पर कुत्ते ने किया हमला, बाबा घायल, इलाज जारी
थाना रुपईडीहा क्षेत्र के पहलाद गांव में एक कुत्ते ने सुखराम नामक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घटना के समय बुजुर्ग अपने पोते को गोद में लेकर घर के पास घूम रहे थे। तभी कुत्ते ने बुजुर्ग के पैर को बुरी तरह नोंच लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। इस दौरान जब कुत्ते ने हमला किया, तो मासूम पोता गोद से दूर जा गिरा, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। इलाज जारी है।