पीपलदा: खातोली पुलिस ने गश्त के दौरान जटवाड़ा नहर पुलिया पर 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 17, 2025 जिले की खातोली पुलिस ने जटवाड़ा नहर पुलिया पर गश्त के दौरान एक शख्स से 48 देशी शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार शाम 5 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि खातोली पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक व्यक्ति को रोका तो उसके पास प्लास्टिक के कट्टे में 48 देशी शराब के पव्वे मिले।पुलिस ने आरोपी दिनेश हरिजन को गिरफ्तार किया है।