आरा: बिहारी मिल के समीप टैंकर और बाइक की टक्कर में बच्ची की हुई मौत, घायल पिता को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jan 25, 2024 बिहारी मिल के समीप टैंकर और बाइक की टक्कर में बच्ची की मौत हो गई और घायल पिता को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल के पास पटना जिले के बिहिट थाना क्षेत्र निवासी भिखारी सिंह के पुत्र महावीर कुमार सिंह अपने बच्ची के साथ जगदीशपुर से अपने घर जा रहे थे की तभी बिहारी मिल के पास टैंकर से टक्कर हो गई।हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गई और घायल पिता को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।