कानपुर में एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार 8बजे अनवरगंज स्टेशन में तैनात जीआरपी के दरोगा को 5 हजार रुपए घूस लेते हुए अरेस्ट कर लिया। दरोगा ने शोर मचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर अरेस्ट कर लिया। मंगलवार को दरोगा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया और रंगे हाथ दरोगा को पकड़ लिया।