जहानाबाद के कासमा में बाल दाढ़ी बनाने से मना करने पर दबंगों ने एक नाई सहित उसके परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायलों ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घटना की जानकारी दी। और कहा कि गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा अक्सर इस तरह का कार्य किया जाता है।