झांसी: प्रेमनगर क्षेत्र में हुई अपना दल एस की समीक्षा बैठक, अजहर कुरैशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए ज़िलाध्यक्ष युवा मंच
Jhansi, Jhansi | May 10, 2025 अपना दल एस कीं राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में शनिवार को महानगर झांसी विधान सभा की मासिक बैठक प्रेमनगर क्षेत्र के एक विवाह घर में संपन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ठाकुर प्रदेश महासचिव युवा मंच, प्रभारी महानगर झांसी अपना दल एस मौजूद रहे।