पुनासा: 3 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बादल-बारिश के आसार, मौसम में बदलाव से तापमान में आएगी गिरावट
खंडवा | मार्च की विदाई विदाई मिले-जुले मौसम के साथ मंगलवार को हुई। सुबह से धूप निकली, दोपहर में इसका अहसास तेज हुआ, लेकिन शाम में बादल छाने के साथ मौसम में बदलाव दिखा। इससे दिन-रात के तापमान में भी गिरावट आई।अगले दो दिन मौसम साफ रहने के आसार है। जिले में बारिश की संभावना कम दिख रही है । जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे की है