बागबाहरा: महासमुंद में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत ग्राम बिरकोनी और शहरी परियोजना में पोषण दिवस का आयोजन
पौष्टिक पोषण की जागरूकता एवं एनीमिया और कुपोषण को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर में मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों मे विविध गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी में बुधवार को पोषण दिवस का आयोजन किया गया।