दिल्ली कैंटोनमेंट: नारायण पुलिस ने कीर्ति नगर अंडरपास से ऑटोलिफ्टिंग और स्नेचिंग के शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
स्कूटी चोरी की कई वारदात को अंजाम देकर फिर स्कूटी से महिलाओं के साथ स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को नारायणा पुलिस ने कीर्ति नगर अंडरपास से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहिल उर्फ चीता के रूप में हुई है, इसके पास से पुलिस ने चोरी की तीन स्कूटी, मोबाइल, पर्स, डॉक्यूमेंट और कैश बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से 9 मामलों का खुलासा हुआ है।