गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड की बलिगढ़ पंचायत में उपमुखिया मुनिता देवी की कुर्सी खतरे में है। पंचायत के आठ वार्ड सदस्यों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जाकर अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन निर्वाची पदाधिकारी को सौंपा।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कोंगाड़ी ने आवेदन को स्वीकार करते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पास भेज दिया है।