राजगढ़: नवां, गुड़ाण, भैंसली में भेड़िया/वन्य जीव के आतंक से परेशान पशुपालकों की चिंता से काजला ने राठौड़ को कराया अवगत
भाजपा जिला मंत्री संदीप काजला ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के जयपुर आवास पर मुलाकात कर नवां,गुड़ाण,भैंसली में भेडिय़ा/वन्य जीव के आतंक से परेशान क्षेत्र के पशुपालकों की चिंता से अवगत कराया।प्रार्थना पत्र देकर नवां निवासी राजपाल मेघवाल को मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता दिलाने हेतु निवेदन किया। जिस पर राठौड़ ने जिला कलेक्टर से वार्ता कर मदद को कहा।