सीकर जिला मुख्यालय स्थित जाट बाजार में बुधवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर सीकर व्यापार भाषण की ओर से दूध महोत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए इस दूध महोत्सव कार्यक्रम में युवाओं को बड़ी संख्या में दूध वितरित किया गया। साथ ही इस मौके पर सभी से नशे से दूर रहने की भी अपील की गई।