आगरा: थाना कोतवाली पुलिस ने बिना वैध प्रपत्रों के कीमती जेवरात ले जाने वाले दो शातिरों को किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 29, 2024 थाना कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना वैध प्रपत्रों के कीमती सोने और चांदी के जेवरात ले जाने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 134 ग्राम सफेद धातु और 5 किलो 782 ग्राम पीली धातु के जेवरात बरामद हुए हैं। जिनकी बाजार कीमत ₹13 लाख 71 हज़ार 775 रुपए हैं।