देहरादून: सचिवालय में 'नववर्ष शुभकामनाएं' कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य सचिव राधा रतूडी रही उपस्थित
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस अवसर पर उन्होने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.