सैदपुर: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की मां के निधन पर असम के राज्यपाल शिकारपुर पहुंचे, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढ़स
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य शुक्रवार को सैदपुर क्षेत्र के शिकारपुर गाँव पहुँचे। वहाँ उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो. शोभनाथ यादव की माँ लौंगी देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।