बीघापुर: बिहार थाना क्षेत्र के सँगनखेड़ा में आटा चक्की में फंसकर महिला की हुई दर्दनाक मौत
Bighapur, Unnao | Mar 31, 2026 बिहार थाना क्षेत्र के गांव संगनखेड़ा निवासी कैलाशा 50 पत्नी शिव मोहन लाल रावत मंगलवार को समय दोपहर करीब 1:30 बजे बिहार बक्सर मार्ग पर अपनी आंटा चक्की में आंटा पीस रहीं थी । आंटा पीसते समय साफ्टीन में साडी़ फंसने से गम्भीर रुप से घायल हो गई।जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । शिव मोहन लाला अपने घर में इंजन से आंटा चक्की चलाने का काम करते है।