हुसैनगंज: 7 जनवरी को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारी का सांसद ने किया निरीक्षण, करहनू गांव में
7 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर सोमवार की दोपहर 3 बजे सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने हुसैनगंज प्रखंड के करहनू गांव पहुँचकर हैलीपेड, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा ग्रामीण हाट, खेल मैदान ,छठ घाट,तालाब, उपस्वास्थ्य केंद्र, समेत आदि योजनाओ का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे समेत दर्जनों नेता उपस्थित थे।