आरा: जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त भोजपुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
Arrah, Bhojpur | Nov 17, 2025 जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा उत्सव को सुचारू, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।