नवाबगंज: बाराबंकी में प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा मित्रों को दी ट्रेनिंग, युवाओं को नियमों की जानकारी
बाराबंकी में सड़क दुर्घटनाएं कम करने और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देने को लेकर उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर माई भारत पोर्टल पर रजिस्टर्ड सड़क सुरक्षा मित्रो का प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव, यातायात प्रभारी रामयतन यादव की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।