पन्ना: ककरहटी मे तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित पति, पत्नी और पुत्र हुए घायल जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Panna, Panna | Feb 1, 2024 ककरहटी मे फिर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो जाने की वजह से पति, पत्नी और पुत्र घायल हो गए। वेदनारायन चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी सामना अपनी पत्नी हुब्बी बाई उम्र 42 वर्ष और पुत्र जयपाल चौधरी उम्र 26 वर्ष के साथ बाइक से कही जा रहे थे तभी ककरहटी में अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सभी बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गये।