लोहरदगा: 10 मई को नया नगर भवन से राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन होगा, उपायुक्त ने तैयारियों का किया निरीक्षण
लोहरदगा जिले में 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे उपायुक्त-सह-डालसा उपाध्यक्ष डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने नया नगर भवन और सदर प्रखंड कार्यालय के समीप मैदान में लगाए जा रहे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।