बलियापुर: आसनबनी में सेल के KTPL कर्मचारी, प्रशासन और रैयत ग्रामीणों में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बलियापुर थाना क्षेत्र के आसनबनी में सेल के KTPL कर्मचारी प्रशासन और रैयत ग्रामीणों के बीच शुक्रवार की दोपहर 12:00 झड़प हुई, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह घटना उस समय हुई जब प्रशासन द्वारा जमीन पर डोजरिंग कराया जा रहा था, जिसमें दर्जनों रैयत ग्रामीणों की बिना मुआवजे के की गई जमीन अधिग्रहित की गई थी।