बलियापुर: गुरु पूर्णिमा पर बलियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुजारी और शिक्षा गुरु को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
बलियापुर गुरुवार को।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के नेतृत्व में बलियापुर के भाजपा के लोगों ने मठ मंदिर के पुजारी एवं शिक्षा गुरु को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और गुरुओं का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुओं को सम्मानित करने में ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर तथा भाजपा के लोग उपस्थित थे