नया हरसूद स्थित पटाखा बाजार के समीप श्री तिरुपति बालाजी धाम मंदिर नया के पास बुधवार को पांच दिवसीय संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा प्रारंभ हुई। परचरी पुराण कथा का वाचन राधिका दीदी द्वारा किया गया। बुधवार को परचरी पुराण कथा में संत सिंगाजी महाराज के अवतरण की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया।