रजौली: गुप्त सूचना पर रजौली पुलिस ने जंगल में की छापेमारी, रायफल व जिंदा कारतूस बरामद, एक किशोर किया गया निरुद्ध
Rajauli, Nawada | Mar 30, 2026 सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर रजौली थाना पुलिस ने परतोनियां व जमूनदाहा के जंगली इलाके में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार यहां शराब कारोबार और रंगदारी वसूली की सूचना थी। कार्रवाई के दौरान एक रायफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा एक किशोर को निरुद्ध किया गया। इसकी जानकारी डीएसपी गुलशन कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में दी। आगे की कार्रवाई जारी 2 pm