गंधवानी क्षेत्र के ग्राम मल्हेरा में 9/12/2025 को मो.सा. क्रं. MP 11 NH 6534 के चालक ने अपनी मो.सा. को तेज गति व लापरवाहीपुर्वक चलाकर रोड पर खडे रवि का एक्सीडेंट कर दिया जिससे मजरुह रवि की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस थाना गंधवानी से सोमवार शाम 5 बजे वाहन दुर्घटना में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।