लातेहार जिला के महुआटांड़ डीपाटोली निवासी 30 वर्षीय अफसर आलम को मामूली विवाद में गांव के ही शमसाद आलम उर्फ बौना ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के उपरांत परिजन अफसर को महुआ टांड़ अस्पताल ले गए।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है और उससे पूछताझ की जा रही है।