सिसई: प्रखंड मुख्यालय और क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, शहीदों को किया गया याद
Sisai, Gumla | Jan 26, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर,तेलंगा खड़िया पुस्तकालय,रेफरल अस्पताल सिसई थाना सिसई समेत कई सरकारी और निजी संस्थानों में रविवार सुबह गणतंत्र दिवस मनाया गया।मुख्य अतिथियों के द्वारा झंडा उत्तोलन किया गया। इसके बाद सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान जन गण मन भी गया।विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा झांकियां निकाली गई।