भिंड नगर: भिंड कलेक्टर बुधवार को तहसील कार्यालय में शिविर लगाएंगे, भिंड नगर की राजस्व संबंधी समस्याओं का करेंगे समाधान
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा जन सुविधा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए कल दिनांक 15 जनवरी 2025 को तहसील कार्यालय भिण्ड में प्रातः 11 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान कलेक्टर भिण्ड नगर की राजस्व संबंधी समस्याओं और सीएम हेल्पलाइन संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से मंगलवार रात 8:30 बजे मिली जानकारी।