धौलपुर: शहर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा
शोभायात्रा पुराने शहर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुवार शाम में श्री राम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा अस्पताल चौराहा, हरदेव नगर, लाल बाजार और बजरिया जैसे मुख्य मार्गों से गुजरी। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे भक्तिमय वातावरण बन गया। शोभायात्रा में भगवान राम और हनुमान की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण क