बुंडू: बुंडू अनुमंडल अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से स्वास्थ्य सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित, पुराने अस्पताल में जारी
Bundu, Ranchi | May 21, 2025 बुंडू के एनएच 33 पर वासिदा गांव में स्थित अनुमंडलीय अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर में बुधवार की दोपहर अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण सभी स्वास्थ्य सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं। अस्पताल में फिलहाल किसी भी प्रकार की बिजली और जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है, जिससे मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।