करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 95 पर एक स्लीपर बस और डाक पार्सल कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वही 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घायलों को सैफई पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया है।