शाजापुर: जिला पंचायत कार्यालय में परामर्शदाताओं के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत कार्यालय शाजापुर में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हुई। कार्यक्रम शाम करीब पांच बजे तक चला। कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष कुमार टैगोर सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।