फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव ने BJP उम्मीदवार ठाकुर विश्वदीप सिंह को 89,312 वोटों से हराया
शिकोहाबाद मंडी समिति में मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए रहे। शाम साढ़े चार बजे 32 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी अक्षय यादव 89,312 वोट से विजयी घोषित किए गए। मतगणना उपरांत उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिया गया।