धार: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की हुई बैठक
धार में जिला पंचायत सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना में अधिक से अधिक आवेदन करवाए।