बिंद: पंचायत भवन कथराही में जमाबंदी सुधार के लिए शिविर लगाया गया
Bind, Nalanda | Sep 15, 2025 बिंद प्रखंड के पंचायत भवन कथराही में सोमवार को सुबह 10 बजे जमाबंदी सुधार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 300 किसानों ने जमीन से संबंधित कागजात कर्मचारियों को सौंपे। किसानों के आवेदनों को कंप्यूटर में दर्ज किया गया है। सीओ रामायण कुमार ने बताया कि किसानों की त्रुटिरहित जमाबंदी के लिए यह महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुल 7 पंचायतों के किसानों को