चौपारण: चौपारण में दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियां पूरी, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
चौपारण में दुर्गा विसर्जन की तैयारियां पूरी। चौपारण:चौपारण में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि वे खुद मार्गों और डिवाइडरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसआई रवि रंजन भी निरीक्षण में मौजूद थे। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की है।