बीजीआर माइनिंग ने 3500 लोगों में कंबल का किया वितरण बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड ने सीएसआर के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम विस्थापित प्रभावित क्षेत्र पाण्डु बेंगवरी ,में किया. कार्यक्रम में 3500 लोगों को कंबल उपलब्ध कराया,कंपनी को लोगों ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए वृद्ध, विधवा व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।