चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार से शुरू हो गया। 10 बजे तक हजारों की संख्या में छठव्रती कियूल नदी स्थित पत्नेश्वर घाट पहुंचकर पवित्र स्नान किया। श्रद्धालुओं ने जल में आस्था की डुबकी लगाकर सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर महिला, पुरुष और बच्चों की विशेष भीड़ देखी गई।