भनेरा गाँव में रविवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों को मटर के बीज वितरित किए गए। साथ ही मनरेगा वर्करों की eKYC प्रक्रिया भी करवाई गई, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके। प्रधान मोहिनी कपूर ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि यह पहल किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।