कानपुर: जाजमऊ संजय नगर में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के बहनोई की टेनरी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
जाजमऊ संजय नगर में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के बहनोई की टेनरी में शुक्रवार सुबह 8 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी टेनरी को अपनी चपेट में ले लिया और धधक उठी। आग लगते ही कर्मचारी टेनरी से बाहर भाग निकले और उनकी जान बच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से लाखो के समान का नुकसान हुआहै।